Home चर्चा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

15
0

-कमला हरि एवेन्यू, सक्ती में सुबह 11 बजे से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

जिला सक्ती, 29 सितम्बर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत समाज कल्याण विभाग जिला सक्ती द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिला स्तरीय कार्यक्रम 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार को सुबह 11 बजे कमला हरि एवेन्यू, स्टेशन रोड, सक्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम की थीम “वृद्धजनों का सम्मान – हमारी पहचान” रखी गई है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्री श्याम सुंदर अग्रवाल के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान और उनकी गरिमापूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here