हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग को लेकर दिया गया जागरूकता संदेश; CPR और प्राथमिक सहायता की भी दी जानकारी
रायपुर, 30 सितंबर 2026। सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा Hotel Babylon Inn के सहयोग से बुधवार को दोपहर 2 बजे Road Safety Class का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा–सुरक्षा Safety Angel द्वारा आकर्षक एवं प्रभावी डेमो के माध्यम से सड़क पर सतर्कता बरतने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए गए। Safety Angel ने संदेश दिया कि दुर्घटना कभी बताकर नहीं होती, इसलिए सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।
14 वर्षों से सड़क सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा सुरक्षित भव: फाउंडेशन
कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री केशव राव ने संस्था के गठन एवं पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था को 100 से अधिक World Records प्राप्त हैं तथा विभिन्न जनहित गतिविधियों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

सुरक्षित भव: फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुप्पड़ ने सड़क सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार कई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने संस्था द्वारा पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यों की जानकारी भी साझा की।
यातायात अधिकारियों ने नियमों के पालन का दिया संदेश
रायपुर कमिश्नरेट से DCP Traffic डॉ. अर्चना झा ने यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
ACP Traffic श्री सतीश ठाकुर ने यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसे नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
Babylon के Executive Director Mr. Amardeep Singh Arora ने सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया और सभी से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की।

Red Cross Society ने CPR और प्राथमिक सहायता की दी जानकारी
कार्यक्रम में Red Cross Society की ओर से भी सहभागिता एवं सहयोग रहा। डॉ. सार्थक नंदा, Nodal Officer ने सड़क दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता के महत्व पर जानकारी दी।
उन्होंने विशेष रूप से CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता और CPR की जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है। उपस्थित लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं जिम्मेदार सहायता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं श्री देव प्रकाश कुर्रे, Assistant Manager, Red Cross Society ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश साझा किए। उन्होंने सड़क दुर्घटना के बाद सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
Babylon के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में Babylon के Managing Director श्री भूपेंद्र खनूजा एवं Press President श्री मोहन तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने सहित कई महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संदेश दिए गए।
इस अवसर पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन के सदस्यों, Hotel Babylon Inn से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 250 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

उपस्थित लोगों को बांटे गए Emergency Card
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को Emergency Card (इन केस कार्ड) निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही कार्ड के उपयोग एवं उसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club के पदाधिकारी और Executive Members भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club रायपुर ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाने तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।







