Home मुख्य ख़बरें गांधी जयंती पर दिल्ली-मुंबई में सियासी प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

गांधी जयंती पर दिल्ली-मुंबई में सियासी प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; जंतर-मंतर पर धारा-163 लागू

7
0

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के इस्तीफे, वोट चोरी (Vote Chori) और SIR के खिलाफ आज देश में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन करेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से INDIA ब्लॉक (INDIA Block) सेव डेमोक्रेसी मार्च देशभर में शुरू कर रही है। वहीं सीजेपी ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में विरोध प्रदर्शन करेगी। CJP के प्रर्दशन को देखते हुए शिवाजी पार्क इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। वहीं इंडिया अलांयस के सेव डेमोक्रेसी मार्च को देखते हुए जंतर-मंतर और CP पर धारा-163 लागू कर दिया गया है। पोस्टर-बैनर, नारे और भाषण पर पाबंदी लगा दी गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी को छत्रपति शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति ना मिलने पर CJP ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उनपर आपराधिक मुकदमा और SIR रोकने समेत 3 प्रमुख मांग की है। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने CJP प्रोटेस्ट को समर्थन दिया है।

CJP के प्रर्दशन को देखते हुए शिवाजी पार्क इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार की इस्तीफ़े की मांग को लेकर आज प्रदर्शन करने वाले हैं। इसी को ध्यान ने रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया जा रहा है।

दूसरी ओर विपक्ष जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी में है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी आज सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। AISA, RJD सांसद मनोज झा और प्रशांत भूषण भी इसमें शामिल होंगे। यहां पर करीब 5 हजार लोगों के जुटने की खबर है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

दिल्ली में विपक्ष के सेव डेमोक्रेसी मार्च को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का बड़ा घेरा तैयार किया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here