Home मुख्य ख़बरें बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने पकड़ी रफ्तार, 145 किमी...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने पकड़ी रफ्तार, 145 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं; आंध्र प्रदेश समेत 4 राज्यों में अलर्ट

3
0

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ बुधवार को और अधिक शक्तिशाली हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर की दोपहर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच यनम तट के आसपास टकराने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तट से टकराने के दौरान तूफान की रफ्तार बढ़कर 130 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।

चार राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी तूफान का असर देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विशाखापत्तनम और चेन्नई से इतनी दूर है तूफान

IMD के अनुसार, बुधवार सुबह 5 बजे तक चक्रवाती तूफान विशाखापत्तनम से लगभग 610 किलोमीटर और चेन्नई से करीब 580 किलोमीटर की दूरी पर था। तूफान की लगातार बढ़ती ताकत और तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ते रुख को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

तटीय इलाकों में सतर्कता जरूरी

चक्रवाती तूफान के मद्देनजर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन एवं मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में तूफान की दिशा, गति और प्रभाव को लेकर मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here