एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के खतरे से मुर्गियों और पोल्ट्री उद्योग को बचाने के लिए भारत ने बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल कर ली है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर, 2026 को भोपाल में मुर्गियों के लिए बनाई गई. भारत की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वैक्सीन को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी किया है.
भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग अनुसंधान संस्थान ने मुर्गियों के लिए देश की विकसित की है. भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD द्वारा विकसित यह टीका मुर्गियों को HPAI से होने वाले भारी आर्थिक नुकसान से बचाएगा.
ICAR-NIHSAD की ओर स्वदेशी रूप से विकसित यह वैक्सीन भारत में H5N1 एचपीएआई वायरस के क्लेड 2.3.2.1A के खिलाफ विकसित अपनी तरह की पहली वैक्सीन है. वैक्सीन को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी किया है.
भारत के पोल्ट्री किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. पहली स्वदेशी इनएक्टिवेटेड H5N1 एवियन इन्फ्लुएंजा वैक्सीन मुर्गियों को HPAI से होने वाले भारी आर्थिक नुकसान से बचाएगा.
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि HPAI को आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है. ये मुर्गियों और अन्य पक्षियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है. इसके प्रकोप से संक्रमित पक्षियों की 100 मौत तय होती है. इससे बड़े पैमाने पर पक्षियों को मारने और व्यापार पर बैन लगने के कारण पोल्ट्री किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है.







