Home चर्चा में प्रांजल विशेष दिव्यांगजन विद्यालय सारंगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा रघुपति राघव...

प्रांजल विशेष दिव्यांगजन विद्यालय सारंगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजा राम

9
0

लक्ष्मी नारायण लहरे/सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर के प्रांजल विशेष दिव्यांगजन विद्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी और शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यालय के एक बच्चे ने महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण कर कुर्सी पर बैठकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। धोती, चश्मा और लाठी में वह बालक साक्षात बापू लग रहा था।

इस अवसर पर बच्चों ने गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम…” का सामूहिक गायन किया। बच्चों की मधुर आवाज में भजन सुनकर वातावरण भक्तिमय हो गया।

संस्था प्रमुख श्रीमती हिरा देवी निराला ने बच्चों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें बापू के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और विशेष बच्चे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here