आरंग संवाददाता – सोमन साहू
मंदिर हसौद में अयोजित जिला स्तरीय अंडर 17 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी,अध्यक्षता प्रेमशिला एक्का सेजेस स्कूल मंदिरहसौद,पार्षद एकता मिश्रा,प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू के द्वारा किया गया.संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में रायपुर जिले के अभनपुर,धरसीवां,तिल्दा और आरंग विकासखंड के टीमों ने भाग लिया.धरसीवां की टीम विजेता और आरंग की टीम उप विजेता रही. प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले का नेतृत्व करेगी.प्रतियोगिता का संयोजन सचिव विकासखंड सहायक खेल अधिकारी ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया.इस अवसर पर श्री टेंभुकर,रवि धनगर,विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान,व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर,प्रियल साहू,अमित बंजारे,आरंग क्रिकेट क्लब से अश्वनी रात्रे सभी सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे.








