Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी सेवा सेतु से आसान हुई जाति...

सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी सेवा सेतु से आसान हुई जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया

7
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
कुछ ही दिनों में धनेश्वर टंडन को मिला प्रमाण पत्र
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026/जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी धनेश्वर टंडन के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय सीपत में पहुंचकर सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन का निराकरण किया गया और कुछ ही दिनों में उन्हें जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
धनेश्वर टंडन ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा आम लोगों के लिए काफी उपयोगी है। आवेदन करने से लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक की प्रक्रिया सरल होने के कारण उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कम समय में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने से अब उन्हें विभिन्न शासकीय कार्यों एवं आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिलने से लोगों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रक्रिया को लेकर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा मिलने से यह कार्य अब काफी आसान हो गया है।
जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर धनेश्वर टंडन ने खुशी जाहिर करते हुए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मिल रही सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने इस सरल एवं सुविधाजनक सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here