Home कोरबा मनोज झा की अगुवाई में बरपाली में होगा सेवा पखवाड़ा एवं सेवा...

मनोज झा की अगुवाई में बरपाली में होगा सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान

5
0

-वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और स्वच्छता दीदियों का सम्मान होगा कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण

करतला।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला द्वारा ग्राम पंचायत बरपाली में विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा जी की अगुवाई में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान ग्राम में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर गांव में स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान को सम्मान देते हुए समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

9 अक्टूबर को होगा आयोजन

यह विशेष कार्यक्रम 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे ग्राम पंचायत बरपाली, जनपद पंचायत करतला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सरपंच, जनपद सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ-ज्येष्ठ कार्यकर्ता, जनपद पंचायत के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनों सहित ग्रामीणजन शामिल होंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। श्री मनोज झा जी की अगुवाई में आयोजित यह अभियान सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वृक्षारोपण—स्वच्छता—सम्मान के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े को जनसेवा और जनभागीदारी से जोड़ने का सार्थक प्रयास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here