Home चर्चा में विश्व दृष्टि दिवस पर खमतराई हाई स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

विश्व दृष्टि दिवस पर खमतराई हाई स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

8
0

आरंग। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत के मार्गदर्शन में आज 8 अक्टूबर को “विश्व दृष्टि दिवस” के अवसर पर हाई स्कूल खमतराई में नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के नेत्र परीक्षण के लिए नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे विशेष रूप से उपस्थित रहे। हाई एवं मिडिल स्कूल के कुल 105 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 5 विद्यार्थियों में दृष्टि दोष पाया गया। इन विद्यार्थियों के चश्मे की जांच की गई। शासन से चश्मा प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे द्वारा विद्यार्थियों को विश्व दृष्टि दिवस के महत्व एवं नेत्र सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आंखों को चोट लगने से बचाना, धूम्रपान से दूरी बनाए रखना, मोबाइल एवं कंप्यूटर स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग न करना तथा स्क्रीन का उपयोग करते समय उचित दूरी एवं बीच-बीच में आंखों को आराम देना आवश्यक है। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने से आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को नियमित नेत्र जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर समय पर नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, प्रभारी प्रधान पाठक हरीश दीवान, सी.एल. एनेस्वरी, बबीता लहरे, सीमा राठौर, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here