संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जुआरियों से ₹4,327 नगद, 52 पत्ती ताश जब्त
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
जांजगीर-चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना बिर्रा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
किया है मामला थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जुवाडियांनो आरोपियों के नाम:
* *विजय कुमार (34 वर्ष)
* ओमप्रकाश खुंटे (19 वर्ष)
* राहुल कुमार (25 वर्ष)
* जावेद बंजारे (28 वर्ष)
* प्रकाश खुंटे (37 वर्ष)
* संजीव कुमार बंजारे (43 वर्ष)
* संदीप साहू (32 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
सराहनीय योगदान: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव सहित प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, गौतम पांडे, डोमनिक तिग्गा तथा आरक्षक जनक कश्यप एवं लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।







