Home कोंडागांव विधायक ने पीपरा में माता शीतला के किए दर्शन : क्षेत्रवासियों की...

विधायक ने पीपरा में माता शीतला के किए दर्शन : क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, अतिरिक्त ज्योति कक्ष निर्माण की घोषणा

10
0
कोड़ागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
कोड़ागांव जिले के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल विकासखंड के ग्राम पीपरा स्थित माता शीतला मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 
केशकाल। कोड़ागांव जिले के  केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल विकासखंड के ग्राम पीपरा स्थित माता शीतला मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति और ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मंदिर परिसर में अतिरिक्त ज्योति कक्ष के निर्माण की घोषणा की।  घोषणा से मंदिर समिति एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने मंदिर परिसर में स्थित ज्योति कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही  मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर शासकीय कन्या परिसर के छात्र-छात्राओं और शिक्षक दिनेश साहू ने विधायक का स्वागत किया।
मरार समाज ने रखी शाकंभरी मंदिर निर्माण की मांग
विधायक ने वर्ष 2017 में कोंडागांव में अपने कार्यकाल के दौरान माता शीतला मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए किए गए भूमिपूजन को याद किया। उन्होंने पीपरा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। वहीं शाकंभरी जयंती के अवसर पर मरार समाज के लिए शाकंभरी मंदिर निर्माण की पूर्व घोषणा को समाज प्रमुख रोहित पटेल, मंशा पटेल सहित समाजजनों ने विधायक के समक्ष रखा।
मंदिर निर्माण का कार्य जल्द होगा शुरू
विधायक टेकाम ने मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही। पंचमी के अवसर पर माता शीतला मंदिर में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर केशकाल ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष और ग्राम पंचायत पीपरा के सरपंच गोपेन्द्र मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया, माता शीतला के सिरहा माहरूराम पटेल, पुजारी फलेश पटेल, मांझी आनंद वटी, देवनाथ कोर्राम सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, शासकीय कन्या परिसर के विद्यार्थी, शिक्षकों और ग्रामीणों कीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here