Home चर्चा में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आरंग में मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती,...

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आरंग में मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, उमा और काली के साक्षात चैतन्य स्वरूप के दर्शन

11
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आरंग में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुड़ियारी पारा आरंग में बुधवार 14 अक्टूबर से पांच चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ किया l आज दूसरा दिन आरंग के दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज चंद्राकर, उपाध्यक्ष मोहन साहू, कोषाध्यक्ष संतोष चंद्राकर, सुजीत चंद्राकर, सिख समाज के अध्यक्ष सतनाम टूटेजा ने चैतन्य देवियों की झाँकी में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया l प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा देवी और मां काली के साक्षात चैतन्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।यह पांच दिवसीय आयोजन 18 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालु देवियों के दर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की लता बहन जी ने कहा कि मां दुर्गा का आगमन जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है। चैतन्य देवियों के स्वरूपों से प्रेरणा लेकर हमें सहनशीलता, पवित्रता, निर्भीकता और करुणा जैसे दिव्य गुणों को अपने आचरण में अपनाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर पांचों देवियों के दर्शन करने तथा आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ उठाने की अपील की गई है। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस झांकी से क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here