Home चर्चा में गोविंद साहू ने गुमा, बाना, गुखेरा, खमतराई और कलई के दुर्गा माता...

गोविंद साहू ने गुमा, बाना, गुखेरा, खमतराई और कलई के दुर्गा माता पंडालों में पहुंचकर किए माता के दर्शन, क्षेत्रवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

11
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

[आरंग ] — शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर [गोविंद साहू प्रदेश पदाधिकारी किसान मोर्चा भाजपा एवं अध्यक्ष नया रायपुर व्यापारी संघ ] गोविंद साहू ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गुमा, बाना,अकोली कला, भोथली,गुखेरा, खमतराई और कलई गांवों में स्थापित माता दुर्गा के विभिन्न पंडालों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
दर्शन के उपरांत गोविंद साहू ने पंडाल समितियों के सदस्यों, युवाओं और उपस्थित माता-बहनों से भेंट की। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता चम्मन साहू पूर्व सरपंच बाना आशा राम साहू तूला राम साहू रूपचंद बंजारे राजू गायकवाड़ रवि चंद्राकर रोहित साहू खूबचंद साहू हीरा राम साहू सरपंच गुमा साथ साथ चलते रहे जिन्होंने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडाल समितियों द्वारा गोविंद साहू का आत्मीय स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here