Home चर्चा में महामाया मंदिर में सप्तमी पर पदयात्रियों का सैलाब – चप्पे-चप्पे पर ड्रोन...

महामाया मंदिर में सप्तमी पर पदयात्रियों का सैलाब – चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

13
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर | शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर आस्था के सबसे बड़े केंद्र मां महामाया देवी मंदिर रतनपुर में पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका:
मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों और यातायात व्यवस्था पर कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जाएगी।
इस पूरे सुरक्षा प्लान की कमान अनुभवी अधिकारियों के हाथों में रहेगी। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था लेडी पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और कोटा एस डी ओ पी नूपुर उपाध्याय संभालेंगी, जिनके साथ थाना प्रभारी नीलेश कुमार पांडे और रतनपुर पुलिस की पूरी टीम तैनात रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष महिला पुलिस बल लगाया गया है।
> “सप्तमी पर लाखों पदयात्री आते हैं। किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए ड्रोन, सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।” – पुलिस प्रशासन
श्रद्धालुओं के लिए सेवा ही पूजा:
प्रशासन के साथ-साथ आस्था और सेवा का संगम भी देखने को मिलेगा। मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा पदयात्रियों के लिए जगह-जगह निःशुल्क सेवा स्टाल लगाए जा रहे हैं।
– पदयात्रा मार्ग पर चाय, शरबत, शुद्ध पेयजल
– नाश्ता और फलाहार के स्टाल
– विश्राम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था
मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here