Home चर्चा में बीआर साव स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का होगा आयोजन, ...

बीआर साव स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

5
0

मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक

मुंगेली/ बीआर साव स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जाएगा,शाम 6 बजे श्रीराम लक्ष्मण की झांकी की पूजा अर्चना बाद भव्य आतिशबाजी के बीच रिमोट से रावण दहन किया जाएगा।

दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 3:00 बजे भजन आदि से होगी जिसमें स्थानीय एवं प्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस दादवानी के द्वारा प्रभु श्रीराम और माता दुर्गा के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। शाम 5 बजे से अंकुश पटेल के द्वारा भव्य पायरो आतिशबाजी की जाएगी। जिसमें भव्य आतिशबाजी में श्री राम रथ,कॉस्ट्यूम – गोरीला, फॉक्स कॉस्ट्यूम ,भव्य- सर्फी लाइट और पार्क लाइट, मंच में जंबो, स्पारकलर मशीन, फायर मशीन, लिक्विड जेड आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं रावण में कोल्ड पायरो,कलर स्मोक,भगवान श्री राम लक्ष्मण की झांकी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

संध्या 6:01 बजे 65 फीट ऊंचे रावण,मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा। सर्वप्रथम श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी द्वारा रावण के पुतले पर तीर चलाकर अधर्म के अंत का संदेश दिया जाएगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव रिमोट से रावण का दहन करेंगे।
रावण दहन के तुरंत बाद भी शाम 6: 30 बजे से गगनचुंबी एवं मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति ने मुंगेली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों, धर्मप्रेमी जनता को वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम,बीआर साव स्कूल मैदान मुंगेली में आमंत्रित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here