Home चर्चा में रतनपुर के शनिचरी मैदान में होता है परंपरागत रावण दहन, शहरवासियों को...

रतनपुर के शनिचरी मैदान में होता है परंपरागत रावण दहन, शहरवासियों को रहता है सालभर इंतजार

10
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर में दशहरा उत्सव वर्षों पुरानी परंपरा और आस्था का प्रतीक है। शनिचरी मैदान में होने वाले रावण दहन का नगरवासियों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है।
दशहरा के अवसर पर भीम चौक से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की जीवंत झांकी निकाली जाती है, जो शनिचरी मैदान पहुंचती है। यहां हर्षोल्लास और जय श्रीराम के जयघोष के बीच रावण दहन किया जाता है। यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने में प्रशासनिक अमले एवं नगर पालिका रतनपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह उत्सव नगर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप  जी ने प्रतिक्रिया दी : दशहरा हमारी प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि नगरवासी बेहतर व्यवस्थाओं के बीच हर्षोल्लास से पर्व मनाएं।
वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल  जी ने  कहा,,रतनपुर का दशहरा उत्सव नगरवासियों की आस्था से जुड़ा है। यह परंपरा नई पीढ़ी को संस्कार और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here