पोंडी उपरोड़ा गांव के गोंड पारा में गौरी पूजन महिला समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्र में मां गौरी व भगवान शिव जी कि प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन किया गया, जहां ग्राम बैगा अश्वनी कंवर द्वारा स्थापना, हवन-पूजन संपन्न कराया गया। नित्य प्रति संध्या आरती पश्चात् डांडिया नृत्य, भजन-कीर्तन, एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जहां छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि राज्य के एक दर्जन जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ पवन सिंह शामिल हुए उन्होंने आयोजन कि सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखना आवश्यक है, इस तरह के आयोजनों से युवाओं में हमारी लोक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। नवमी तिथि को बैंड बाजा धुमाल के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए मूर्ति विसर्जित किया गया, आयोजन में महिला समिति सहित युवा समिति का योगदान रहा। महिपाल दास, सीताराम यादव, मोहनदास, मनमोहन श्रीवास, जोहन दास, लक्ष्मी दास सहित वरिष्ठ जनों का विशेष योगदान रहा। इस तरह सम्पूर्ण नवरात्र मे भक्तिमय माहौल से सम्पूर्ण गांव सराबोर रहा।








