Home चर्चा में मुंगेली में महिला CHO की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर...

मुंगेली में महिला CHO की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला शव

10
0
बिलासपुर संवाददाता – रेशमा लहरे
धरमपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं 28 वर्षीय *कमलेश्वरी साहू, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के शासकीय क्वार्टर में महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कमलेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जो धरमपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नौकरानी के पहुंचने पर सामने आई घटना
जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह काम करने वाली नौकरानी जब शासकीय क्वार्टर पहुंची, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने अंदर झांककर देखा, तो कमलेश्वरी साहू का शव फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गई और तत्काल स्थानीय लोगों तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
सूचना मिलते ही जरहागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतका के पिता अर्जुन साहू (55 वर्ष) मुंगेली के रामायण चौक, खर्रीपारा के निवासी हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला CHO की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और सहकर्मियों से पूछताछ के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here