प्राप्त सूचना अनुसार अध्यक्ष एवं पार्षद सीएमओ के कार्यप्रणाली से हैं असंतुष्ट
नगर पंचायत बाराद्वार में आज लगभग ग्यारह से बारह बजे के आसपास अध्यक्ष सहित कई पार्षद कार्यालय पहुंचे और सभी नगर पंचायत कर्मियों को कार्यालय से बाहर कर नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर कार्यालय के सामने बैठ गए इस बात की जानकारी थोड़ी देर में नगरवासियों को हुई और लोगों ने जब इसकी वजह जानने का प्रयास किया तो पार्षदों ने कुछ भी जानकारी नहीं दी लेकिन विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अध्यक्ष सहित पार्षद कयी महिनों से सीएमओ के कार्यप्रणाली से रूष्ठ हैं सीएमओ द्वारा ना तो कार्यालयीन कार्य और ना ही साफ सफाई एवं लाइटों जैसी मूलभूत सुविधाओं के कार्य नहीं कर रहे हैं। सीएमओ निश्चित समय पर कार्यालय में भी उपस्थित नहीं होते।
यहां यह बताना लाजिमी है कि नगर पंचायत बाराद्वार में अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्षद भी सत्ता पक्ष भाजपा से हैं
जहां तक किसी भी जनप्रतिनिधि का खुलकर कुछ भी नहीं कहने भी वजह भी यही है कि वो सभी भाजपा से हैं फिर भी सीएमओ मनमर्जी कर रहा है जबकि मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष एवं पार्षदों के द्वारा जिले के कलेक्टर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से सीएमओ के कार्यप्रणाली की शिकायत कर चुके हैं इसके वावजूद भी सीएमओ पर कोई कार्रवाई नहीं होना समझ से परे है।
एसडीएम सक्ती के निर्देश पर खोला गया ताला
मिली जानकारी के अनुसार तालाबंदी के कुछ समय पश्चात एसडीएम सक्ती के द्वारा फोन के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष से बात की गई और मेन गेट का ताला खुलवाया गया।
राज्य स्तरीय प्रमुख समाचार पत्र में छपे खबर के मुताबिक अभी रायपुर प्रवास पर पहुंची प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी से भी पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने राज्य में अफसरशाही की शिकायत की थी साथ ही उन्हें बताया था कि राज्य सरकार के छोटे से बड़े अधिकारी तक उनकी बात नहीं मानते







