Home चर्चा में विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

5
0

संवाददाता – विमल सोनी

विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा एवं नगोई में कई कार्यो के भूमि पूजन संपन्न) , हम अलग-अलग राजनीतिक दलों के, विचारधाराओं के लोग हो सकते हैं अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, और हैं भी,, परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी कोई भी क्षेत्र हो वहां के विकास कार्यों को लेकर बेलतरा के सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं, और जनप्रतिनिधि चाहे वह जिला पंचायत सदस्य हो, जिला पंचायत अध्यक्ष हो विधायक जी हो या कोई भी जन प्रतिनिधि हो, उनकी मनसा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना रहता है, हम लोग पहले भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के माटी और मानुष के सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं, आजीवन यहां के लोगों के सेवा के लिए जुटे रहेंगे, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए. आई. सी. सी. के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्रमांक – 3 ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में डबहीपारा मुक्ति धाम निर्माण कार्य, एवं नंगोई में ही बालीबंद तालाब के पास मुक्ति धाम निर्माण कार्य के भूमि पूजन एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा के में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये,

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी उप सरपंच संजय पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री प्रदीप शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री कांग्रेस नेता चरण सिंह राज कांग्रेस राहुल गोरख आशीष बारगाह हेमलाल यादव सचिव शिव निर्मलकर शैलेश सोनवानी सतीश श्रीवास लोकप्रकाश दिवाकर राजेंद्र सूर्यवंशी सागर पांडे बिट्टू शास्त्री ओमप्रकाश गोपी शास्त्री यशवंत सिंह ठाकुर उमेश गौराहा लक्ष्मी सिन्हा सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित थे ll इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ो ग्रामवासियों द्वारा श्री त्रिलोकचंद श्रीवास विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया ll

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here