Home चर्चा में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला रायपुर...

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला रायपुर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

14
0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” रैली का आयोजन ३१ अक्टूबर को दोपहर ३ बजे किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। रैली सुभाष स्टेडियम से प्रारम्भ होकर घड़ी चौक पर सभा के रूप में समाप्त होगी | रैली में 10,000 कार्यकर्ताओं की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय बनाकर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने रैली की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा समाज में भ्रम फैलाने और झूठ की राजनीति करने का प्रयास किया जा रहा है।

रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति कथित अपमानजनक भाषा के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने और विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने की बात कही।

बैठक को विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए संगठन की शक्ति, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बड़ी संख्या में बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का आग्रह किया |
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू एवं समस्त जिले में निवासरत निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में जिले, मंडल, मोर्चो के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी सहित पार्षदगण उपस्थित हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here