रिपोर्ट-खिलेश साहू
धमतरी में जुआ-सट्टा के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नगदी व मोबाइल समेत जुआरी गिरफ्तार
एसपी भावना पांडेय के सख्त तेवर: धमतरी में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, धारा 3(2) छ.ग. जुआ एक्ट के तहत मामले दर्ज
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में असामाजिक गतिविधियों, जुआ एवं सट्टा के खिलाफ निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में धमतरी पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर 52 पत्ती ताश से ‘काट पत्ती’ जुआ खेलते हुए जुआरियों के विरुद्ध 04 अलग-अलग प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगद रकम एवं मोबाइल फोन बरामद कर सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
जुआ कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण:
01चौकी बिरेझर अपराध क्र. 361/26):
घटना स्थल: ग्राम कोडापार, सतनाम रंग मंच के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे।
जुआरियों का नाम: (1) धर्मेन्द्र बारले पिता कुंवर बारले (उम्र 45 वर्ष),
(2) विश्वनाथ गजेन्द्र, पिता देवेन्द्र गजेन्द्र (उम्र 27 वर्ष),
(3) कुलदीप यादव स्व.यशवंत यादव (उम्र 22 वर्ष), सभी निवासी कोडापार,चौकी बिरेझर थाना कुरूद, जिला धमतरी।
जब्ती: 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 520/-रूपये।
02थाना भखारा (अपराध क्र. 126/26):
घटना स्थल: ग्राम सिलीडीही, बाजार चौक, स्ट्रीट लाईट के नीचे।
जुआरियों का नाम (1) टामेश ध्रुव पिता मोतीलाल ध्रुव (उम्र 24 वर्ष),
(2) दीपक ध्रुव पिता गनपत ध्रुव (उम्र 30 वर्ष), (3) खिलेन्द्र देवांगन पिता हेमंत देवांगन (उम्र 40 वर्ष),
(4) मुकेश कंवर पिता रामेश्वर कंवर (उम्र 26 वर्ष), सभी निवासी ग्राम सिलीडीही,थाना भखारा, जिला धमतरी।
जब्ती: 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 950/-रूपये।
03 थाना कोतवाली धमतरी (अपराध क्र. 280/26):
घटना स्थल: रामबाग सब्जी बाजार के पास, रामपुर वार्ड, धमतरी।
जुआरियों का नाम:
(01)राजेश कुमार जसवानी, पिता – गोपी चंद जसवानी, उम्र – 49 वर्ष, साकिन – रिसाईपारा, धमतरी
(02)शकीर खान, पिता – नासिर खान, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – रामबाग, धमतरी
(03)संतोष निर्मलकर, पिता – कल्याण निर्मलकर, उम्र – 30 वर्ष, साकिन – बनियापारा, धमतरी
(04)शेख वसीम, पिता – शेख सलीम, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – विंध्यवासिनी वार्ड, धमतरी
(05)अजमत हुसैन, पिता – सैय्यद मेहदी हुसैन, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – बड़ी मस्जिद के पास, सदर उत्तर वार्ड, धमतरी
(06)अनवर अली, पिता – असगर अली, उम्र – 35 वर्ष, साकिन – चमेली चौक, धमतरी
(07)अकबर अली, पिता – हुसैन अली, उम्र – 37 वर्ष, साकिन – रामपुर वार्ड, धमतरी
(08)पवन सिंह, पिता – स्व. विष्णु सिंह, उम्र – 45 वर्ष, साकिन – मराठापारा वार्ड, धमतरी
(09)अब्दुल वसीम, पिता – अब्दुल मजीद, उम्र – 24 वर्ष, साकिन – रिसाईपारा, धमतरी।
(10)मोहम्मद आरिफ आजम, पिता – मोहम्मद आरिफ आजम, उम्र – 33 वर्ष, साकिन – सदर उत्तर वार्ड, धमतरी
जब्ती: 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 10,250/-रूपये एवं 09 नग मोबाइल (कीमत 42,000/-रूपये), जुमला कीमती 52,250/-रूपये।
04 थाना भखारा- (अपराध क्र. 128/26):
घटना स्थल: ग्राम सिहाद, गौठान के सामने आम जगह।
जुआरियों का नाम
(1) खिलेश्वर बैस पिता रेखुराम बैस (उम्र 27 वर्ष),
(2) सोमप्रकाश बैस पिता स्व.कृत राम बैस (उम्र 28 वर्ष),
(3) हितेन्द्र कुमार साहू पिता तेज राम साहू (उम्र 20 वर्ष), सभी निवासी सिहाद।
जब्ती: 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 720/-रूपये बरामद किए।







