Home चर्चा में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का गांधी चौक में...

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का गांधी चौक में महाधरना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

11
0
बिलासपुर संवाददाता – रेशमा लहरे
बिलासपुर शहर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, मतदाता सूची में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की उठाई मांग
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शनिवार को बिलासपुर शहर कांग्रेस ने गांधी चौक, जूना बिलासपुर में महाधरना प्रदर्शन किया। दोपहर एक बजे आयोजित इस धरने में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे और पद से तत्काल हटाने की मांग की।
दिल्ली में आयोजित विशाल महारैली की तर्ज पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर राजेश पांडे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, अमर बजाज, पूर्व महिला अध्यक्ष पिंकी बत्रा, मनोज तिवारी, मजहर अली, अर्पित केसरवानी, रवि बैनर्जी, सुबोध केसरी और विकास सिंह सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दल लगातार चुनावी व्यवस्था में कथित
 अनियमितताओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के निर्णय के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर होता है।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वोट के अधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग दोहराई।
कार्यक्रम का संचालन शिवा मिश्रा ने किया। अंत में जिला शहर महामंत्री एवं असंगठित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव ऐरी ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस इस आंदोलन को निरंतर जारी रखने के संकल्प पर कायम है।
इस अवसर पर राजेश पांडे, नरेंद्र बोलर, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, राजेश शुक्ला, पिंकी बत्रा, मनोज तिवारी, रामा बघेल, शैलेंद्र जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, जुगल गोयल, सुबोध केसरी, संतोष ढीमर, शंकर कश्यप, करम गोरख, अमर बजाज, अमीन मुगल, सुदेश दुबे, मजहर अली, रवि बैनर्जी, अर्पित केसरवानी, विकास सिंह, विनय रात्र, हैरी डेनियल, सुभालक्ष्मी सिंह, वजीर अली, बंटी बत्रा, अनूप केसवानी, शान सिंह, ऑन खान, राजेंद्र शर्मा, कुशल मेंढे, ऋषि कश्यप, उमेश वर्मा, रतन तिवारी, सूरज गड़ेवाल, कौशिक, राजा ढीमर, रिहान रात्र, निर्मल मरकाम, भरत, विभूति गौतम और मोहसिन खोखर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here