Home कोरबा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस…पुष्प अर्पित...

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस…पुष्प अर्पित कर राज्य निर्माता अटल जी को किया याद…लिया विकसित राज्य बनाने का संकल्प

7
0
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने राज्य निर्माता अटल जी को किया याद, किया श्रद्धासुमन अर्पित ।
एम आई सी सदस्य हितानंद अग्रवाल और जिला संयोजक अमित टमकोरिया रहे उपस्थित ।
आज  दिनांक 1 नवंबर 2026 को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर *छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को पुष्पांजली उत्सव के रूप में मनाया गया । जिसमे कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र खरमोरा की स्लम बस्ती नीम चौक में  कार्यक्रम का आयोजन कर राज्य निर्माता भारत रत्न, श्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया ।
कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वर्तमान में एम आई सी सदस्य हितानन्द अग्रवाल जी एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित टमकोरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहें । कार्यक्रम का शुभारम्भ अटल जी, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में समक्ष डीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एम आई सी सदस्य हितानन्द अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के संघर्ष और अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश का सपना साकार होने और राज्य निर्माण के विषय में प्रकाश डाला । उन्होंने राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की साथ ही राज्य स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित किया। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने छत्तीसगढ़ स्थापना के उपरांत 26 सालों की विकास गाथा का वर्णन करते हुए राज्य निर्माता अटल जी के प्रती कृतज्ञता व्यक्त की । कार्यक्रम का संचालन झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेता एवं कार्यक्रम प्रभारी कुंज द्विवेदी जी ने किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संजय सारथी, स्मिता सिंह, श्रीमती नीलम साहू जी, श्रीमती निमेश्वरी पवार जी ( मंडल मंत्री- कोरबा) , युवराज चंद्रा, स्वप्निल झा, भागवत केवट, राजकुमार पटेल, रिशु श्रीवास्तव, निर्मला कवर, पूर्व पार्षद अनिता सकुंदी यादव जी, फिरतिन बाई, प्रकाश थवाइत, छोटे लाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । अंत में फल, एवं मिठाई बाटकर सभी को राज्योत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here