राजनांदगांव। कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जिला पुलिस बल और बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और ट्रेन के प्रत्येक कोच की बारीकी से जांच की।
काफी देर तक चली सघन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद बम की सूचना को अफवाह करार दिया गया। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद करीब डेढ़ घंटे की देरी से ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में बम होने की सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







