Home चर्चा में किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, 21 क्विंटल...

किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, 21 क्विंटल धान खरीदी के अंतर की राशि देने की घोषणा पर किसान मोर्चा ने जताया आभार

7
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
*आरंग।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं महासमुंद जिला सह प्रभारी गोविंद साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणा का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गोविंद साहू ने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से वादा किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के तत्काल बाद इस घोषणा पर अमल करते हुए मंत्रालय में आदेश जारी किया गया और लगातार तीन वर्षों से किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब किसानों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उन किसानों को भी राहत देने की घोषणा की है, जिनकी प्रति एकड़ धान की पैदावार 10 से 15 क्विंटल के बीच होती है। ऐसे किसानों को भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के निर्धारित मानक के अनुरूप अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। इसके तहत 659 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि तथा 21 क्विंटल के हिसाब से प्रति एकड़ अधिकतम 13,839 रुपये का लाभ किसानों को मिलेगा।
गोविंद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। किसानों के हित में लिया गया यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किसान इस निर्णय का स्वागत करते हुए मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार का यह निर्णय निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार आगे भी किसानों की खुशहाली, समृद्धि और आर्थिक मजबूती के लिए इसी तरह महत्वपूर्ण कदम उठाती रहेगी।
गोविंद साहू ने पुनः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा— जय जोहार, जय श्रीराम।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता के के भारद्वाज, सूरज शर्मा गणेश साहू दिलीप जलक्षत्रि, विक्की साहू, खूबचंद साहू सुशील जलक्षत्रि, अशोक चंद्राकर, तोषण साहू उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here