-प्रभारी नव ज्योति पटनायक विशेष रूप से उपस्थित होकर कांग्रेसजनों से हुए रूबरू
बिलासपुर। बिलासपुर के तालापारा में आज वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी नव ज्योति पटनायक विशेष रूप से उपस्थित होकर कांग्रेसजनों से रूबरू हुए।
जन चौपाल में प्रभारी नव ज्योति पटनायक ने कहा कि वोट ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। वोट की रक्षा करना, देश की रक्षा करना है। आज देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हर मतदाता को जागरूक होना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की आवाज बनकर लड़ी है। वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान का उद्देश्य यही है कि हर मतदाता अपने वोट के अधिकार को समझे और उसका सही उपयोग करे।

जन चौपाल में कांग्रेसजनों ने भी अपने विचार रखे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची, वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्डवासी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अंत में आयोजकों ने प्रभारी नव ज्योति
पटनायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिलासपुर में अभियान को और मजबूती मिलेगी l
जनशय पार्क इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पूर्व विधायक शैलेश पांडेय छत्तीसगढ़ी योग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी सभापति शेख नसरुद्दीन पुर्वअध्यक्ष विजय पांडेय राजेंद्र शुक्ला प्रमोद नायक विशंभर गुलहरे नरेंद्र बोलर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय महेश दुबे नेता पंकज सिंह राजकुमार तिवारी प्रतिपक्ष भारत कश्यप राकेश शर्मा गुड्डा तिवारी
पिंकी बत्ररा सीमा घृतेश समीर अहमद बटु सिंह राम बघेल प्रशांत पांडेय संतोष साहू दिलीप साहू राजा शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मिश्रा हितेश देवांगन संजय दवे रम्मु मौर्य दुलारे भाई बब्लू केसरवानी अर्जुन सिंह राहुल दुबे प्रदीप खरे संगीत मोईता शेर असलम गन्नू सोना अजय गोस्वामी रजीत सिंह नीटु परिहार सोहेल खान मसीह प्रकाश संदीप मिश्रा आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।







