Home चर्चा में समोदा में आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना एवं सामूहिक भोज, फास्ट फूड प्रशिक्षण...

समोदा में आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना एवं सामूहिक भोज, फास्ट फूड प्रशिक्षण में शामिल हुईं 40 महिलाएं

4
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
समोदा (जिला रायपुर, छत्तीसगढ़)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) कौशल विकास के अंतर्गत समोदा में संचालित फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंवला नवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं लगभग 40 महिलाओं ने एकत्रित होकर आंवला नवमी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर सामूहिक भोजन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
फास्ट फूड प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक नीलम साहू, निवासी समोदा, के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड जैसे चाउमीन, मोमोज, स्प्रिंग रोल, समोसा, पिज्जा, बर्गर एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पैकिंग और व्यवसाय शुरू करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी जा रही हैं।
प्रशिक्षक नीलम साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग दे सकती हैं।
इस प्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए केवल खाना बनाने का प्रशिक्षण नहीं, बल्कि रोजगार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here