Home चर्चा में सेवा सेतु पोर्टल से विवाह पंजीयन हुआ आसान, घर बैठे मिल रहा...

सेवा सेतु पोर्टल से विवाह पंजीयन हुआ आसान, घर बैठे मिल रहा डिजिटल प्रमाण-पत्र

1
0

-भैरमगढ़ के दुलगु राम एवं सुशीला कतलाम को ऑनलाइन जारी हुआ विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र

-डिजिटल सेवाओं के विस्तार से नागरिकों को मिल रही सुविधा, शासकीय कार्यों में बढ़ रही पारदर्शिता

बीजापुर, 19 नवंबर 2026/ जिले में आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शासन की डिजिटल सेवा प्रणाली के माध्यम से अब नागरिकों को विभिन्न आवश्यक प्रमाण-पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत भैरमगढ़ अंतर्गत विवाह पंजीयक कार्यालय फुल्लोड के माध्यम से दुलगु राम कतलाम एवं सुशीला कतलाम का विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलगु राम कतलाम एवं सुशीला कतलाम का विवाह 13 मार्च 2026 को संपन्न हुआ था। विवाह पंजीयन के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन का संदर्भ क्रमांक 22378012618000623 तथा पंजीकरण संख्या 2026-18-000555 है। संबंधित आवेदन का परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 17 नवंबर 2026 को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके उपरांत विवाह पंजीयक शंकर जुमार के डिजिटल हस्ताक्षर से विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

*डिजिटल व्यवस्था से आसान हुई प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया*

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन जैसी महत्वपूर्ण नागरिक सेवा ऑनलाइन उपलब्ध होने से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो रही है। ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों के परीक्षण, अनुमोदन एवं डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था से शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा मिल रहा है।

*सुशासन की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल बन रहा सशक्त माध्यम*

कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले में नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने से आमजन को सुविधा मिल रही है।

विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जारी होने का यह उदाहरण जिले में डिजिटल प्रशासन एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस व्यवस्था से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिलने के साथ ही शासन की सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here