Home चर्चा में रायपुर जिला के मिडिल स्कूल शिक्षकों का दो दिवसीय दक्षता आधारित प्रशिक्षण...

रायपुर जिला के मिडिल स्कूल शिक्षकों का दो दिवसीय दक्षता आधारित प्रशिक्षण शिविर संपन्न

1
0

-सशिम, तिल्दा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग, 73 दीदी-आचार्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

रायपुर जिला के समस्त मिडिल स्कूलों में अध्यापनरत शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय दक्षता आधारित प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सशिम, तिल्दा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता में वृद्धि करना, अध्यापन कौशल को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नवीन एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना रहा।

प्रशिक्षण वर्ग में विद्या भारती के प्रांतीय प्रादेशिक सचिव श्री लक्ष्मण राव मगर जी, ग्राम भारती जिला रायपुर के अध्यक्ष श्री पुनाराम वर्मा जी, सचिव श्री डोमार वर्मा जी, स्थानीय समिति के सचिव श्री स्वनिल श्रीवास्तव जी, अध्यक्ष श्री दिलीप शर्मा जी, प्राचार्य श्री नरेश साहू जी, नेवरा विद्यालय के प्राचार्य श्री वासुदेव साहू जी एवं वर्ग प्रमुख श्री मुकेश साहू जी का मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन प्राप्त हुआ।

विषय विशेषज्ञों के रूप में अंग्रेजी विषय के मास्टर ट्रेनर श्री अवध पटेल जी, हिंदी विषय के मास्टर ट्रेनर श्री भारत दास वैष्णव जी तथा गणित विषय की मास्टर ट्रेनर श्रीमती रोमा दास जी (कोसरंगी) ने अपने-अपने विषयों में दक्षता आधारित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने शिक्षण को सरल, रोचक, प्रभावी एवं गतिविधि आधारित बनाने के लिए उपयोगी विधियों एवं नवाचारों की जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण वर्ग में रायपुर जिले के 23 विद्यालयों से 56 दीदी-आचार्यों तथा नगरीय क्षेत्र के 13 विद्यालयों से 17 प्रशिक्षार्थियों सहित कुल 73 दीदी-आचार्यों की सहभागिता रही।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, लगन एवं सक्रियता के साथ सहभागिता की। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव निश्चित रूप से विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

यह प्रशिक्षण वर्ग सभी मार्गदर्शक आचार्यों, विषय विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के सहयोग, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here