आरंग समोदा। विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, समोदा द्वारा दिनांक 26 नवंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), आरंग का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान ITI आरंग के संस्था प्रमुख श्री होमन नागर एवं प्रशिक्षक श्री रितेश कुमार पटेल तथा श्री टुकेश्वर कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ITI में संचालित विभिन्न ट्रेडों, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार की संभावनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण संबंधी जानकारियों को उत्सुकता के साथ समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी शिक्षा का अनुभव प्राप्त हुआ। साथ ही उन्हें अपने भविष्य के करियर एवं रोजगार के विकल्पों को समझने की नई दिशा मिली।विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की लेक्चरर श्रीमती हिमानीनिषाद, व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री रजत पांडे एवं श्री युवराज साहू उपस्थित रहे।विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार पटले एवं श्री आज्ञाराम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह शैक्षणिकभ्रमणसफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विद्यालय परिवार ने ITI आरंग के संस्था प्रमुख एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







