Home चर्चा में संविधान दिवस पर गुखेरा स्कूल में गूंजे राष्ट्रीय नारे, अधिकारियों ने परखा...

संविधान दिवस पर गुखेरा स्कूल में गूंजे राष्ट्रीय नारे, अधिकारियों ने परखा बच्चों का शैक्षिक स्तर

8
0

आरंग। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुखेरा में संविधान दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच रेवती पुरुषोत्तम सोनवानी ने समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए संवैधानिक मूल्यों का पालन करने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर जोरदार राष्ट्रीय नारे बुलंद किए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के पश्चात अपरान्ह में संकुल समन्वयक हरीश दीवान एवं व्याख्याता सी.एल. एनेश्वरी ने दोनों विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर बच्चों की बौद्धिक एवं शैक्षिक दक्षता का प्रत्यक्ष आकलन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पहाड़े, जोड़, गुणा और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। संकुल समन्वयक ने शिक्षकों को प्रतिदिन नियमित रूप से गृहकार्य देने और विद्यार्थियों की कॉपियों की सतत जांच करने के लिए प्रेरित किया, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

 

शैक्षिक मूल्यांकन के साथ ही निरीक्षण दल ने विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष और आधुनिक बालिका शौचालय के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधान गण अरविंद कुमार वैष्णव,के के साहू,शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे नोहर लाल यादव विमला चौहान फातिमा जांगड़े सभी की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here