Home चर्चा में सहकारी समिति बोइरगांव के प्राधिकृत अध्यक्ष बने गिरधर पांडे, किसानों के हित...

सहकारी समिति बोइरगांव के प्राधिकृत अध्यक्ष बने गिरधर पांडे, किसानों के हित में काम करने का लिया संकल्प

4
0

अब्दुल रफ़ीक खान/कोमाखान। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बोइरगांव (पंजीयन क्रमांक 955) में प्राधिकृत अध्यक्ष के रूप में गिरधर पांडे ने विधिवत शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कोमाखान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितीन जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दुबेलाल साहू, लोचन पटेल, हीरेंद्र उपाध्याय, श्रीमती लेखमनी पटेल, वंदना ठाकुर, गुलाब साहू, भीमा साहू, गोविंद साहू एवं समिति के व्यवस्थापक नेहरू पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नितीन जैन ने नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष गिरधर पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता दुबेलाल साहू एवं लोचन पटेल ने भी किसानों के अधिकारों और शासन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पहले बैलगाड़ियों से कोमाखान-कसेकेरा जाने की थी मजबूरी: गिरधर पांडे
शपथ ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में गिरधर पांडे ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज से 10-15 वर्ष पहले किसानों के सामने धान बेचने की बड़ी चुनौती थी। उस दौर में किसान बैलगाड़ियों में धान भरकर नदी-नाले पार करते हुए कोमाखान और कसेकेरा तक जाने को मजबूर थे। कई बार समय पर तौलाई नहीं हो पाने से किसानों को अपनी उपज की रखवाली के लिए मंडियों में रात गुजारनी पड़ती थी।

उन्होंने कहा कि आज व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और गांव-गांव में धान उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों के समय, श्रम और परेशानी की बचत हो रही है। उन्होंने संकल्प लिया कि समिति से जुड़े प्रत्येक किसान की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा और वे किसानों की आवाज बनकर समिति की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करेंगे।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
अंत में अध्यक्ष गिरधर पांडे ने सभी जनप्रतिनिधियों, समिति कर्मचारियों एवं किसान साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच चुलुक यादव, सुरेंद्र यादव, गुलाब साहू, तुलसी साहू, धरम दीवान, करन सिंह, तुलसी राम, ठंडाराम यादव, रामलाल नायक, डोंगर सिंह नायक, धनसिंह साहू, गेंदराम सेन, राजित चक्रधारी, अर्जुन पांडे, छगन ठाकुर, योगेश यादव, महेंद्र साहू, रामकुमार यादव, हेमकिशन पांडे, उकेश यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here