Home कोरबा कनकी में प्राथमिक बालक आश्रम के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

कनकी में प्राथमिक बालक आश्रम के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

7
0

पाली संवाददाता – संजू वैष्णव

विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी में प्राथमिक बालक आश्रम की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा के मुख्य आतिथ्य में जिला खनिज न्यास (DMF) से स्वीकृत प्राथमिक बालक आश्रम के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुई। पूजन समारोह में सभापति श्रीमती सुषमा राजवाड़े, रीना सिदार और लक्ष्मीन बाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर आश्रम के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत साबित होगी।

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा का वक्तव्य
मनोज झा ने इस अवसर पर कहा, “प्राथमिक बालक आश्रम का निर्माण क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार की दिशा में मील का पत्थर होगा। हम सभी का प्रयास है कि हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जाए।”

स्थानीय लोगों में उत्साह
ग्रामवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आश्रम निर्माण से दूरदराज के बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भविष्य में क्षेत्र में और भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here