कोंडागांव – ज्योति कुमार कमलासन
फरसगांव के पासंगी पेट्रोल पंप के पास आज सरस्वती शिशु मंदिर की बस को बोलेरो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में कुल 20 बच्चे सवार थे, जिनमें से 12 बच्चों को मामूली चोट आई है। दो बच्चों को कमर और सीने में चोट आई है। घायल बच्चों को उपचार हेतु फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। फरसगांव पुलिस ने बोलोरो वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बोलोरो चालक ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूल बस को टक्कर मारी है।










