Home मुख्य ख़बरें कोयंबटूर बम ब्लास्ट 1996 का मुख्य आरोपी सादिक राजा 29 साल बाद...

कोयंबटूर बम ब्लास्ट 1996 का मुख्य आरोपी सादिक राजा 29 साल बाद कर्नाटक से गिरफ्तार

10
0

तमिलनाडु के कोयंबटूर में साल 1996 में हुए बम ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी को 29 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। कोयंबटूर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1996 के कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी सादिक राजा को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग तीन दशकों तक फरार रहने के बाद उसे कर्नाटक के विजयपुरा शहर से गिरफ्तार किया गया है।

कोयंबटूर बम ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी सादिक, जो मूल रूप से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट का रहने वाला है, विस्फोट के बाद से फरार था और बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। वह तमिलनाडु से बेंगलुरु, फिर हुबली और अंततः विजयपुरा में बस गया। पिछले 12 सालों से वह एक फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहा था और सब्जी विक्रेता का काम कर रहा था। उसकी शादी हुबली की एक महिला से हुई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सादिक मदुरै और नागोर की घटनाओं सहित अन्य विस्फोट मामलों में भी शामिल था। कोयंबटूर पुलिस ने विशिष्ट सुरागों पर कार्रवाई की और इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा, यहाँ तक कि विजयपुरा जिला पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी। अब उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जाँच के लिए तमिलनाडु ले जाया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते और कोयंबटूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

PTI के मुताबिक, कोयंबटूर का रहने वाले सादिक ने छिपने के दौरान कई उपनाम का इस्तेमाल किया था- इनमें राजा, दर्जी राजा, वलारंथा राजा, शाहजहां अब्दुल मजीद मकानदार और शाहजहां शेख शामिल हैं। जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सादिक 1996 में कोयंबटूर में हुए पेट्रोल बम हमले, 1996 में नागोर में हुए सईथा हत्याकांड और 1997 में मदुरै में हुई जेलर जयप्रकाश की हत्या से जुड़े मामले में भी आरोपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here