जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह
आरोपी द्वारा पीड़िता के घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करते हुए महिला को बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ किया गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 12.07.25 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी सुदेश डहरिया को उसके सकुनत पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर. मुकेश यादव, आर0 विनोद मनहर, अनुज खरे एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









