Home चर्चा में घर में घुस कर मारपीट करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में...

घर में घुस कर मारपीट करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को मिली सफलता:

5
0

जांजगीर-चांपा:

आरोपियों द्वारा रंजिश को लेकर दिनांक 01.07.25 की रात्रि करीबन 08.00 बजे घर अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर प्रार्थी धनराज खटकर निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना घटित कर आरोपी कमल कुर्रे, विश्वनंदन कुर्रे जो फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना पर से सकूनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत आरोपियों के विरुद्ध धारा 333, 296, 351(2),115 (2), 3 (5) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं सउनि रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here