Home चर्चा में बीजेपी मुख्यालय में अब रोज होगी कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई

बीजेपी मुख्यालय में अब रोज होगी कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई

8
0
संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अब बीजेपी मुख्यालय में प्रतिदिन कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई होगी।
इस व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारी रोज़ाना ड्यूटी पर रहेंगे और कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को सीधे सुनेंगे। पार्टी का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के बीच सीधा संवाद मजबूत होगा तथा संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here