Home चर्चा में विकास की नई इबारत लिख रहे डॉ. चरणदास महंत: विधायक निधि से...

विकास की नई इबारत लिख रहे डॉ. चरणदास महंत: विधायक निधि से 38.50 लाख के निर्माण कार्यों की स्वीकृति, ग्रामीणों में हर्ष

4
0

बलौदा विकासखंड, जांजगीर-चांपा।
शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत जी अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बलौदा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुरदा, महुदा चांपा, उच्चभित्ति बालपुर, सिवनी, कोसमंदा, कमरीद एवं जाटा में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 38.50 लाख रुपए की राशि विधायक निधि मद से स्वीकृत की है।

स्वीकृत कार्यों में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, महिला भवन, सामुदायिक भवन, छतदार चबूतरा आदि जैसे लोककल्याणकारी कार्य शामिल हैं, जो ग्रामीण जनजीवन को सुविधा सम्पन्न बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

इन विकास कार्यों की जानकारी मिलते ही संबंधित ग्राम पंचायतों में हर्ष का माहौल देखा गया। ग्राम पंचायत जाटा की सरपंच श्रीमती चंद्रकला कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में तत्पर रहते हैं।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं और इसी भावना से निरंतर क्षेत्र का दौरा कर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास संभव है और हर गांव को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करना उनका लक्ष्य है।

इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों, अंतिम संस्कार, महिला स्व-सहायता समूह की गतिविधियों आदि के लिए समुचित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। यह स्वीकृति न केवल ग्रामीण ढांचे को मजबूत बनाएगी, बल्कि ग्राम स्तर पर विकास की बुनियाद को और मजबूत करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here