भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का (एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी) अंतिम मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए पांचवें और अंतिम दिन 35 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय जेमी स्मिथ 17 गेंदों में दो रन और जेमी ओवर्टन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।









