लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही, पूर्व मे 13 आरोपी मामले मे किये जा चुके हैं गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी द्वारा नगदी रकम के ऐवज अपना खाता खुलवाकर अन्य आरोपियों कों आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम की लेन देन करने मे उपयोग करने हेतु दिया गया था।
अभी तक प्रकरण मे कुल 13 आरोपियों कों किया जा चुका हैं गिरफ्तार।
सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 13/01/25 कों थाना प्रभारी कोतवाली कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि सरगुजा साइकल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता अपने घर के कमरे मे ऑफिस बनाकर टीवी सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच मे ऑनलाइन सट्टा का खेल पैसा रूपया का दाँव लगाकर खेलवा रहा हैं, मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ सट्टा के मामले मे पुलिस टीम कों सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये, इसी क्रम मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सूचना पर मौक़े पर रेड कार्यवाही की गई मौक़े पर तीन आरोपियों की गिरफ़्तारी समेत लाखो करोडो का मशरुका बरामद किया गया, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे पूर्व मे कार्यवाही करते हुए 13 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है, आरोपीगण (01) राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की आत्मज प्रयाग राज अग्रवाल उम्र 27 वर्ष साकिन बिलासपुर चौक के पास थाना मणीपुर जिला सरगुजा (02) श्रीकांत अग्रवाल आत्मज स्व. बाबुलाल अग्रवाल उम्र 46 साल साकिन महामाया रोड सुदामा होटल के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर (03) राहुल कुमार सोनी आत्मज शंकर प्रसाद सोनी उम्र 23 साल सा चांदनी चौक शास्त्री नगर थाना कोतवाली अम्बिकापुर (04) अर्जुन गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता उम्र 20 साल साकिन शिकारी रोड नाला के पास थाना अम्बिकापुर (05) सुधीर गुप्ता आत्मज रामलखन गुप्ता उम्र 38 वर्ष साकिन सदर रोड़ सरगुजा साईकल स्टोर के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर (06) सौरभ यादव उर्फ भोलु पिता संतोष यादव उम्र 20 साल साकिन नमनाकला पंचदेव मंदिर के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर (07) साहिल गुप्ता पिता संजीव गुप्ता उम्र 21 साल साकिन देवीगंज रोड महाराजा गली के समाने थाना कोतवाली अम्बिकापुर (08) अमन करारिया पिता किशोर करारिया उम्र 26 साल साकिन नेहरू विद्या मंदिर स्कुल के पास नमनाकला थाना कोतवाली अम्बिकापुर (09) सोम गुप्ता उर्फ लालु पिता अनिल गुप्ता उम्र 26 साल साकिन देवीगंज रोड महाराजा गली के सामने थाना कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा (10) अम्मी गिरी पिता सुदामा गिरी उम्र 23 साल सा० बोंदीया दरीपारा थाना भटगांव जिला सूरजपुर (11)सौरभ गुप्ता पिता सदन प्रसाद गुप्ता उम्र 24 साल निवासी मायापुर जरहागढ़ रशीद ऑफिस के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर (12) अंकित गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 25 साल निवासी चांदनी चौक घुटरापारा सनराईस स्कूल के पास अम्बिकापुर (13) प्रतीक कश्यप आत्मज स्व. अशोक कश्यप उम्र 27 वर्ष साकिन मायापुर अंबिकापुर कों थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 38/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 एवं 336(3), 338, 61(2), 340(2) बी. एन. एस. के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
प्रकरण सदर के विवेचना दौरान आरोपियों के जप्त शुदा खातों का बैंक से प्रतिवेदन देकर जानकारी ली गई जो खाता धारक सुरज कुमार खटिक के अलग अलग बैंक खाता में लाखो रूपये का ट्राजेक्शन होना पाये जाने पर तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सूरज कुमार खटीक आत्मज शारदा खटीक उम्र 22 वर्ष साकिन मायापुर थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने नाम का बैंक खाता खुलवाकर सट्टा खेलने व खेलवाने के लिये पूर्व गिरफ्तार आरोपी राहुल सोनी को देना व बाद में बैंक खाता को प्रकरण के आरोपी सुधीर गुप्ता को ऑनलाईन सट्टा खेलने हेतु दिया जाना बताया गया एवं बैंक खाता के एवज में नगदी रकम लेना बताया गया। जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, आरक्षक दीपक पाण्डेय सक्रिय रहे।।









