कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मुकेश झा ने 15 अगस्त के अवसर पर समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। जय हिंद, जय भारत!









