Home चर्चा में माता राजमोहिनी देवी वार्ड में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

माता राजमोहिनी देवी वार्ड में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

53
0

सरगुजा  संवाददाता – अजय गौतम 

//अंबिकापुर//
पिछले दिनों “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ संत श्री 108 हरकेवल दास जी महाराज के सानिध्य में माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक-12 में “मोर तिरंगा मोर अभिमान” “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई।

       

वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तथा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, पूर्व पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती, संत हरकेवल बीएड कॉलेज प्राचार्य अंजन सिंह सहित विद्यार्थियों व वार्ड के गणमान्य जनों की उपस्थिति में श्याम मंदिर दत्ता कॉलोनी से निकली तिरंगा यात्रा सूर्य मंदिर तालाब होते हुए नमना पावर हाउस रोड, शनि मंदिर व बनारस चौक से गुजरकर दत्ता कॉलोनी स्थित हरकेवल विद्या मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर माता राजमोहिनी देवी वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लंबे संघर्षों और बलिदानों के बाद हमें यह आजादी मिली है। आज हम सभी देशवासी उन्हें नमन करते हुए अपने भारत को समृद्ध, शक्तिशाली और श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर प्रमोद दुबे, प्रभु नारायण, कृष्णा ठाकुर, अंकित गुप्ता, नीलेश यादव सहित बड़ी संख्या में संत हरकेवल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा संत हरकेवल बी एड कॉलेज की छात्र छात्राओं व शिक्षकों सहित गणमान्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here