Home चर्चा में जिन्हें देख खौफ खाते हैं अपराधी ; उन्हें मिली कोटमी की...

जिन्हें देख खौफ खाते हैं अपराधी ; उन्हें मिली कोटमी की जिम्मेदारी ; तेज तर्रार एएसआई राजेंद्र क्षत्रिय बने कोटमी पुलिस सहायता केंद्र के नए प्रभारी

26
0

संवाददाता – निलेश सिंह

अकलतरा:

कोटमी पुलिस सहायता केंद्र में अब कार्यकुशल एवं तेज़-तर्रार सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र क्षत्रिय को कोटमी पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी राजेंद्र क्षत्रिय पूर्व में भी विभिन्न थानों में उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं। उनकी सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई की कार्यशैली से वे हमेशा चर्चा में रहे हैं।

पूर्व में पदस्थ रहते हुए उन्होंने कई गंभीर प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की। नतीजतन अपराधियों में उनका नाम सुनते ही खौफ देखा जाता है। समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने और आम जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की वजह से वे जनता के बीच भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने एएसआई राजेंद्र क्षत्रिय की पदस्थापना का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में कोटमी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा। उनकी त्वरित कार्रवाई और सख्त कार्यशैली से अपराधियों में हमेशा भय का माहौल रहता है। पूर्व में पदस्थ रहते हुए उन्होंने कई गंभीर प्रकरणों का सफल समाधान किया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here