Home चर्चा में रीना सिदार ने अडानी प्रमुख प्रसाद सर से की मुलाकात, गांव एवं...

रीना सिदार ने अडानी प्रमुख प्रसाद सर से की मुलाकात, गांव एवं शासकीय विद्यालय विकास हेतु CSR मद से सहयोग की रखी मांग

25
0

संवाददाता – संजू वैष्णव

सरगबुंदिया। कृषि स्थाई समिति करतला सभापति एवं जनपद सदस्य श्रीमती रीना सिदार ने अडानी समूह के प्रमुख श्री प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात कर ग्राम सरगबुंदिया तथा वहां स्थित शासकीय विद्यालय के समग्र विकास के लिए CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से सहयोग की मांग की। इस दौरान उन्होंने एक औपचारिक पत्र भी सौंपा, जिसमें ग्राम में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता एवं विद्यालय के अधोसंरचनात्मक विकास के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

श्रीमती सिदार ने चर्चा के दौरान ग्रामवासियों की समस्याओं तथा विद्यार्थियों को हो रही कठिनाइयों को प्रमुखता से रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाने का आग्रह किया।

अडानी समूह के प्रमुख श्री प्रसाद ने रीना सिदार द्वारा उठाए गए मुद्दों की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समूह ग्राम विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here