Home चर्चा में सबने मन लगाकर सुनी मोदी के मन की बात

सबने मन लगाकर सुनी मोदी के मन की बात

14
0

(बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा)

बलीराम कश्यप वार्ड में सुना गया 125वां एपिसोड 
मेयर संजय पांडे रहे मुख्य अतिथि, वोकल फॉर लोकल पर पीएम का फोकस 

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय वार्ता मन की बात का 125वां संस्करण रविवार को जगदलपुर के बलीराम कश्यप वार्ड में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों से स्वयं को जोड़ा।
कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की जनता को दिशा देने वाला एक प्रेरणास्रोत मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनमानस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर लोगों को सकारात्मक कार्यों से प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन की बात हर नागरिक को समाज और राष्ट्र के लिए कुछ सकारात्मक करने की प्रेरणा देती है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा पर बल दिया। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय सामान को अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार तभी मजबूत होगा जब हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और व्यवसायियों को बढ़ावा देंगे।


इस मौके पर वार्ड पार्षद गिरिजा गुप्ता, पुष्पा तिवारी, रीना राय, माला दास, सरिता, पूजा कुशवाहा, बसंती, वर्षा श्रीवास्तव, तारा सिंह, जागेश्वर गुप्ता, मनोज तिवारी, प्राची तिवारी, निकिता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने से लोगों में आपसी एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना प्रबल होती दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here