Home चर्चा में दीदी के गोठ कार्यक्रम में हुआ लखपति दीदीयों का हुआ सम्मान पेण्ड्रा

दीदी के गोठ कार्यक्रम में हुआ लखपति दीदीयों का हुआ सम्मान पेण्ड्रा

106
0

(पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप)

मा.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया बिहान की दीदियो से दीदी के गोठ कार्यक्रम का शुभारंभ अगस्त 2025 से “दीदी के गोठ” के नाम से एक नया रेडियो कार्यक्रम 12.15 दोपहर से प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में प्रति माह के अंतिम रविवार को दीदियों से जुड़ी जानकारियों एवं समस्यओं पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम प्रसारण का उदघाटन आज मान श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम का प्रसारण आल इंडिया रेडियो / अकाशवाणी छत्तीसगढ़ के सभी केंद्रों द्वारा आज से किया गया। उक्त कार्यक्रम के सुनने की व्यवस्था सभी जिला, जनपद और क्लस्टर मुख्यालयों में किया गया है। ईसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशन में जनपद पंचायत पेण्ड्रा के सभाकक्ष में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर सुश्री समीरा पैकरा मा.अध्यक्ष जिला पंचायत गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के मुख्य आतिथ्य में व श्रीमती हेमकुंवर श्याम अध्यक्ष जनपद पंचायत पेण्ड्रा , निशांत तिवारी उपाध्यक्ष,अजय शुक्ला, श्रीमती प्रभा रूपेश चौधरी जनपद सदस्य की गरिमामई उपस्थित में संपन्न हुआ। श्री मुकेश रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्यारह सूत्रों को आत्मसात करें व अगले प्रसारण के पूर्व हम दक्ष होकर अपनी सफलता की कहानी का प्रसारण हमारी जिले के लखपति दीदीयों द्वारा प्रस्तुतीकरण हो। लखपति दीदीयों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में विनीत दुबे , दिनेश सिंह दाऊ, मंदाकिनी कोसरिया,और स्वसहायता समूह के लखपति दीदी ,और बिहान के कैडर उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार प्रदर्शन श्रीमती नम्रता शर्मा सीईओ पेण्ड्रा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here