Home छत्तीसगढ़ CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में अगले 3 घंटे तक...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में अगले 3 घंटे तक तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और आंधी का भी खतरा

146
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के 24 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर में यलो अलर्ट जारी हुआ है। इन जगहों पर भी मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज-चमक दर्ज की जा सकती है।

प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों और झरनों के पास सावधानी बरतें। बिजली गिरने की आशंका वाले समय में खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here